फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल पर श्रमिकों को मिलेगी पेंशन

Sun, 24 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने यहां श्रमिकों के लिए कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 60 साल पर श्रमिकों को पेंशन देने के लिए योजना बना रही है। उन्होंने मंडल स्तर पर श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल खोले जाने की योजना के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


आगरा मंडल में ये स्कूल मथुरा में खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने श्रम विभाग की ओर से आयोजन में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए लागू योजनाओं के तहत 208 साइकिल भी वितरित कीं।

कंकाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि रेलवे से श्रम विभाग का समझौता हो गया है। इसके तहत 10 रुपये में मजदूरों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही मजदूरों के हिसाब से मेन्यू में बदलाव भी किया जाएगा। लखनऊ से इसकी शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए यह नवीन पहल है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए आवासीय स्कूल खोला जाएगा। मंडल स्तर पर 18 स्कूल खोले जा रहे हैं। इसमें आगरा मंडल का स्कूल मथुरा में खोलने की उन्होंने घोषणा की। श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश श्रमिकों के कल्याण की है।

इसके तहत अब एक और योजना में 60 साल के बाद मजदूरों को पेंशन देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव जल्द ही तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने साइकिल का महत्व नहीं जाना वे समझ नहीं सकते हैं। केवल मजदूर ही इसका महत्व समझ सकता है। उन्होंने अंत्येष्टि राशि 15 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की भी घोषणा की।

इस मौके पर डीएम राजेश कुमार ने श्रम विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके सिंह, सहायक श्रमायुक्त एके सिंह, बीओसी प्रभारी डीएस दीक्षित, रविंन्द्र सिंह, आरके वाजपेयी,

सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, तनवीर अहमद, डा. अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान 208 साइकिल वितरित की गईं। 28.40 लाख रुपये बैंक खातों में जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें