फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब कंस किले की दीवार पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु अब यमुना किनारे स्थित कंस किले की दीवार पर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से कान्हा की लीलाओं का आनंद लेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा बनाई परियोजना को शासन ने स्वीकृति देने के साथ ही दो करोड़ रुपये भी एमवीडीए को आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा को सजाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा-वृंदावन के प्रवेश मार्गों को बेहतर बनाने के साथ ही प्रवेश द्वार और प्राचीन स्थलों को लाइट एवं साउंड लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यमुना किनारे कंस किले की दीवार पर लाइट एंड साउंड शो तैयार करने की योजना बनाई, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। इस योजना में यमुना किनारे लाइट एंड साउंड शो का कार्य किया जाएगा, जिसमें कंस किले की दीवार पर शाम से लेकर देर रात तक भगवान कृष्ण की लीलाओं का आवाज के साथ दीदार होगा। यमुना किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लाल पत्थर की बैंच, शुद्ध पीने का ठंडा पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये एमवीडीए को दिए हैं। एमवीडीए द्वारा इसे लेकर कागजी प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि कंस किले की दीवार पर लाइट एंड शो का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शासन से दो करोड़ रुपये भी मिल गए हैं। निविदा प्रक्रिया चली रही है। इसके बाद ही इस परियोजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें