फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर संवरेगी अब कान्हा की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भगवान जगन्नाथ की नगरी (ओडीशा) की तर्ज पर ही अब यहां कान्हा की नगरी में भी धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाएं की जाएंगी। बेहतर साफ-सफाई के साथ शहरी बुनियादी ढांचे को नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अपनी टीम के साथ ओडीशा के पुरी दौरे पर हैं। वह मंदिरों की नगरी पुरी समेत कई शहरों में नगर निगम की कार्य प्रणाली को देखेंगे। फिर उसी प्रकार मथुरा-वृंदावन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन


दरअसल, ओडीशा के पुरी में हर साल करोड़ों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं के आने और यहां की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए ओडीशा सरकार ने पुरी को बीते दिनों नगर निगम बनाने की घोषणा की है। पुरी की तरह ही मथुरा-वृंदावन में भी हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रहता है। इसलिए वहां की बेहतर व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं के इंतजामों को देखने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम की टीम वहां गई है। वहां के कई शहरों में नगर निगम की कार्यप्रणाली और पुरी में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को टीम ने परखा है।
दरअसल, वहां की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों को उसी ढंग से यहां भी सुनिश्चित किए जाने की योजना है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सके। नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के अलावा सेवाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक बदलाव भी किए जाएंगे। इससे यहां के लोगों और पर्यटकों को और भी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र लचर नहीं रहेगा, इसमें वृद्धि होगी। साथ ही धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाएं भी बदलेंगी और बुनियादी ढांचे को नया रूप मिलेगा।
विज्ञापन





वर्जन

दौरे से इंतजाम सुनिश्चित करने की राह होगी आसान

सरकार मथुरा-वृंदावन को देश के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई नई परियोजनाओं के निर्माण और रखरखाव की जरूरत है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक मथुरा-वृंदावन को देश का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाना है। एक सुंदर, हरे और विकसित शहर के बिना एक समृद्ध मथुरा-वृंदावन का विचार असंभव है। इसलिए ओडीशा का दौरा किया गया है। ताकि वहां के शहरों की व्यवस्थाएं व नगर निगम की कार्यप्रणाली और पुरी में श्रद्धालुओं के लिए की गईं व्यवस्थाएं देखकर, वैसी ही यहां सुनिश्चित की जा सकें।
विज्ञापन

जग प्रवेश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें