फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कृष्णा सर्किट में होगा गोवर्धन का कायाकल्प

Fri, 14 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकट भविष्य में ही गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से जुडे़ क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है। राज्य सरकार ने एनजीटी के आदेश पर इस संपूर्ण क्षेत्र के डेवलपमेंट का खाका कृष्णा सर्किट के तहत तैयार कर लिया है। शासन और जिले के उच्च अधिकारियों की दो दिन तक लखनऊ में इस बारे में गहन मंत्रणा हुई।
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण के मुद्दे पर एनजीटी के आदेश ने जिला प्रशासन के साथ शासन की भी सांसें फुला दी हैं। अब इस बारे में अगले सप्ताह सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले ही लखनऊ में प्रमुख सचिव सदाकांत की अध्यक्षता में दो दिन बैठक हुई। इसमें विशेष सचिव पर्यटन, डीएम मथुरा नितिन बंसल, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव विजय कुमार सहित कई विभागों के अफसर के अलावा कृष्णा सर्किट के चेयरमैन सत्यप्रकाश मंगल और आनंद बाबा मौजूद रहे।

एनजीटी के आदेश का अध्ययन करने के बाद गोवर्धन के डेवलपमेंट के लिए इस क्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल करने का फैसला किया गया। इससे डेवलपमेंट के लिए आर्थिक मदद केंद्र सरकार से मिल सकेगी। इसके बाद डेवलपमेंट का खाका तैयार किया गया। इसमें प्रत्येक घर में शौचालय, सीवरेज सिस्टम, सड़क, जल निकासी, पौधरोपण आदि पर विचार किया गया। 
विज्ञापन


गोवर्धन के रास्ते जोड़े जाएंगे दो हाईवे
बैठक में ये भी फैसला किया गया कि दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-2 और आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-11 को आपस में गोवर्धन के रास्ते जोड़ दिया जाए। नेशनल हाईवे का ये विस्तार छटीकरा, गोवर्धन, डीग, कुम्हेर होते हुए भरतपुर तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें