फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर चोर हरदेव गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही रो पड़ा

Sun, 05 Oct 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में 25 हजार का इनामी शातिर चोर हरदेव गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने  उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर चोर हरदेव गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का 25 हजार का इनामी बदमाश हरदेव गिरोह के साथियों के साथ मथुरा में बंद घरों को निशाना बना रहा था। पुष्पांजलि कॉलोनी में गेट तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। थाना हाईवे की पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में हरदेव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। उसके पास से चोरी के आभूषण मिले हैं।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को पुष्पांजलि कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में वांछित मांगरौल जाट, अछनेरा निवासी हरदेव के हाईवे इलाके में होने की सूचना पर एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी की। एफसीआई गोदाम के पास मुठभेड़ में हरदेव की टांग में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अपने गैंग के साथ आगरा के साथ मथुरा में भी घरों को निशाना बना रहा था। उसके पास से हथियारों के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, बाइक आदि मिले हैं। बरेली के पते पर बना एक शस्त्र लाइसेंस भी मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हरदेव पर आगरा के थाना जगदीशपुरा, लोहामंडी, एत्माद्दौला, हरीपर्वत आदि में एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि उसके गैंग के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें