फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हमले का एक और शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर फायरिंग करने वाले एक और शूटर को पुलिस ने अकबरपुर गांव में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की दोनों टांगों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि लोकेश पंडित गिरोह के एक सदस्य के हाईवे स्थित अकबरपुर गांव में पहुंचने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। अकबरपुर थीम पार्क के पास बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने अपना नाम विष्णु निवासी सुनरख थाना जैंत बताया। आरोपी से चोरी की बाइक और असलहा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें