मथुरा। परिवहन निगम के मथुरा डिपो में लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे नौ संविदा चालकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने इनको नोटिस जारी कर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
17 अगस्त को जारी नोटिस में बताया गया है कि विभिन्न कार्यालयी पत्रों के माध्यम से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे संविदा चालकों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। छह माह की जांच में सामने आया कि कई चालक लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं। जबकि नियमानुसार चालकों को 22 दिन ड्यूटी पर आना होता है। नोटिस के अनुसार इन चालकों की अनुपस्थिति के कारण बसों के संचालन का कार्य प्रभावित हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि चालकों के अनुपस्थित रहने की स्थिति में संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
ये चालक हैं गैरहाजिर
इनमें अशोक कुमार 12 जून से, बनी सिंह 14 जून से, श्याम बाबू 10 मई से, हेमंत सैनी 18 अप्रैल से, ओमप्रकाश 10 मई से, नंद किशोर 31 मार्च से, तुलाराम 25 अप्रैल से, अजय सेन एक जुलाई से और कन्हैया सिंह तीन जून से अनुपस्थित चल रहे हैं।