फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बैंकों में पहुंचे 80 करोड़

Sat, 12 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बैंक खुलने से पहले ही पहुंच गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ और हजार के नोटों को बदलने के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बैंकों में आपाधापी मची रही। बैंक खुलने से पहले ही लोगों ने लाइन लगा ली। शाम तक कतारें लगी रहीं। दूसरे दिन बैंकों में 80 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा की गई। 
विज्ञापन


गुरुवार के समान शुक्रवार को भी बैंक खुलने से पहले ही ब्रांचों पर ग्राहकों की कतार लगनी शुरू हो गई। इस लाइन में लोगों ने अपने घरों की महिलाओं और बच्चों को भी लगा दिया। बैंक खुलने के साथ ही नोट जमा कराने वाले और बदलने वालों की मारामारी शुरू हो गई। 

कई बैंक शाखाओं में कैश जमा करने और नोटों को बदलने के लिए उपभोक्ता और बैंक कर्मियों में तीखी नोकझोंक होती रही। कई शाखाओं में कैश खत्म होने के चलते चकल्लस होती रही। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एके प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को कई जगह नई करेंसी (दो हजार का नोट) पहुंच गई। जिसका वितरण किया गया है। 
विज्ञापन


दो हजार के नोट के साथ शान से निकले 
मथुरा की बैंकों में नई करेंसी पहुंचने के बाद इसका वितरण ग्राहकों को शुुरू हो गया। दोपहर बाद जब ग्राहक इस दो हजार के नोट को लेकर बैंक से निकले तो उनके चेहरे खिले हुए थे। 

थैले, बैग में नोट लेकर पहुंचे लोग
धर्मनगरी में भी बैंकों पर लंबी कतारें लगी रहीं। वृंदावन की स्टेट बैंक आफ इंडिया के बाहर सबसे अधिक भीड़ दिखी। सुबह बैंक खुलने से एक घंटे पहले लोगों ने लाइन लगानी शुरू कर दी थी। थैले, बैग में भी 500 और 1000 के नोट लेकर लोग बैंकों में पहुंचे। यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरियंटल बैंक, बैंक आफ इंडिया आदि में भी काफी भीड़ रही। इधर नगर के पोस्ट आफिस में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं शाम 4 बजे यूनियन बैंक का दरवाजा बंद कर दिया गया। इस पर हंगामा भी हुआ। स्थानीय नागरिक नरेंद्र शर्मा ने मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें