उन्होंने बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं को कम सामान लाने, आयोजन स्थल, उत्सव, दर्शनीय स्थल के लिए बनाए नियमों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही दिव्यांग, वृद्ध और छोटे बच्चों को साथ न लाने और यदि लेकर आ रहे हैं तो उनका विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
उन्होंने भीड़ में धक्का-मुक्की न करने, झगड़े फसाद की स्थिति में न पड़ने, आयोजन स्थल का मानचित्र समझने, इमरजेंसी कांटेक्ट मोबाइल नंबर की जानकारी, इमरजेंसी में पुलिस कर्मियों की सहायता लेने, आपात स्थिति से निपटने के लिए टॉर्च, रेन कोट आदि साथ लाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस 100/112, एंबुलेंस 108 व आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की सलाह दी है।