लोग मल्ल विद्या का प्रदर्शन कर चतुराई व चालाकी से नारियल लूटने में सफल रहे। नंद के आनंद भयो, जय दाऊ दयाल की गूंज दूर तक सुनाई दी। सुबह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहे। इसमें वेदपाठी ब्राह्मणों ने बलभद्र सहस्त्र नाम पाठ, हवन-यज्ञ किया। 2200 कमल पुष्पों से बैकुंठनाथ गोस्वामी पूरन प्रसाद गोस्वामी ने पूजा-अर्चना की।
शाम को शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, एसडीएम राजकुमार भास्कर, सीओ भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, नायाब तहसीलदार साविका शर्मा, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।