मथुरा। फाइनल में पहुंची नोएडा की टीम को इनाम देते मुख्य अतिथि।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। गांव जाबरा में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नोएडा ने फरीदाबाद को 13 अंकों से हरा कर टूर्नामेंट जीत लिया। कमेटी ने टूर्नामेंट विजेता नोएडा की टीम को पुरस्कार व शील्ड प्रदान की।
गांव जाबरा में गावर कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल फरीदाबाद और नोएडा के बीच हुआ। नोएडा की तरफ से डिफेंडर शेरा ने अकेले 28 अंक बनाए। नोएडा के खिलाड़ियों ने फरीदाबाद को 13 अंक से हरा कर फाइनल पर कब्जा किया। इससे पहले फरीदाबाद ने भरतपुर को 24 अंकों हराया। नोएडा ने जाबरा को हराया। टूर्नामेंट में 35 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जाबरा प्रधान विजेंद्रपाल सिंह ने नोएडा की टीम को पुरस्कार दिया। फरीदाबाद को चौधरी देशराज सिंह ने उप विजेता की शील्ड देकर सम्मानित किया। बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार जाबरा के मानवेंद्र सिंह को कमेटी द्वारा दिया गया। इस मौके पर सोनू गावर, अशोक चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रूपेश कुमार, सुभाष चंद्र, निक्की कुमार, मान सिंह, लोकेश, चारुल बंसल, मानवेंद्र, अजय चौधरी, जीतू कुमार आदि मौजूद थे।