फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गड्ढे न भरने पर गैस लाइन डालने वाली कंपनी की एनओसी निरस्त

विज्ञापन
कृष्णानगर में खुदा पड़ा गड्ढा। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गैस आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालने वाली टोरेंट गैस लिमिटेड कंपनी की नगर निगम ने एनओसी निरस्त कर दी है। कंपनी के कर्मचारी पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को दुरुस्त नहीं कर रहे थे और गड्ढे हादसों का कारण भी बन रहे थे। इसलिए नगर निगम ने एनओसी निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, टोरेंट गैस लिमिटेड कंपनी का मथुरा-वृंदावन में 63 हजार कनेक्शन करने का लक्ष्य है। कंपनी के कर्मचारी विभिन्न वार्डों में अब तक 23 हजार से ज्यादा कनेक्शन कर चुके हैं। कंपनी ने नगर निगम क्षेत्र में कार्य करने से पहले निगम से एनओसी ली थी। इसके बाद भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ। इसी बीच कई लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की कि गैस आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालते समय कंपनी के कर्मचारी गड्ढे खुले छोड़ रहे हैं।

जगह-जगह सड़कों को भी खोद दिया गया है। बारिश में इन गड्ढों में जलभराव होता है और गड्ढा दिखाई न देने से हादसे भी हो रहे हैं। राहगीर इस दुर्दशा का ठीकरा नगर निगम पर फोड़ रहे हैं। शिकायतों के आधार पर रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त ने कंपनी की एनओसी निरस्त कर दी है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि फिलहाल कंपनी का कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें