फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेढ़ माह बाद भी सहायक लेखाकार का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले सहायक लेखाकर का डेढ़ माह बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। वह 24 जनवरी से गायब चल रहा है। इधर, शासनादेश के बाद घोटाले की रकम की रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव ने छह मृत पेंशनरों के फर्जी जीवित प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन अपने खातों में ले ली। वह लगातार छह मृतकों की पेंशन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करता रहा। महालेखाकार (एजी) पेंशन प्रयागराज की टीम की जांच में यह खेल पकड़ में आ गया। अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र की जांच में 1.62 करोड़ का घोटाला सामने आया। जांच की भनक लगने के बाद से सहायक लेखाकार लापता है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश में जुटी है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें