फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 25 लाख की लूट करने वाले आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नेत्र चिकित्सक के घर में तमंचे के बल पर 25 लाख रुपये की लूट करने वाले नकाबपोश बदमाशों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस की आठ टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के श्रीजी विहार कॉलोनी रांची बांगर निवासी वीरेंद्र सिंह की टाउनशिप पर चश्मों की दुकान है। वह नेत्र चिकित्सक भी हैं। शुक्रवार रात 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ राया स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर बेटे भावेश (15) और चिराग (6) मौजूद थे, लेकिन वह मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा गए थे। इसी दौरान नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने उनके घर पर धाबा बोल दिया था। बेटे को तमंचा दिखाकर धमकाया और घर में रखे आभूषण लूटकर भाग गए थे।
एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले में आठ टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कराई, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें