फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शनिवार सुबह से वृंदावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
24 की सुबह से 25 की रात तक बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन

- शरद पूर्णिमा के मौके पर 22 स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
-प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल व पीएससी रहेगी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। शरद पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु रासेश्वर स्वरूप में आराध्य के दर्शन करने आएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और नगर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक यातायात योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 24 की सुबह से 25 की रात तक नगर में बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 25 को शरदोत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में वर्ष में एक बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी रासेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में भक्तों को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में दर्शन देंगे। ठाकुरजी शीश पर मोर मुकुट, ओठों पर बांसुरी और कमर में काछनी तथा लकुटी धारण करेंगे। ठाकुरजी के विशेष दर्शन के लिए इस बार लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पुलिस प्रशासन ने बाहरी वाहनों की रोकथाम के लिए नगर में 22 स्थानों पर बैरियर लगाने की व्यवस्था की है। इन बैरियरों पर 24 की सुबह से ही पुलिस बल तैनात हो जाएगा। बाहरी वाहनों को नगर के प्रवेश मार्गों पर बने स्थायी और अस्थायी पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालु गोल्फ कार्ड और ई-रिक्शा के जरिये मंदिर तक पहुंच सकेंगे। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस नगर निगम के सहयोग से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के विशेष इंतजाम

वृंदावन के क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए शरदोत्सव से एक दिन पहले ही बाहरी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। ई-रिक्शा और ओमनी वैन का संचालन भी नगर में बंद रहेगा। परिक्रमा मार्ग में भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान विभिन्न पॉइंटों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए जनपद के अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें