फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दो सप्ताह से अंधेरे में गांव...बारिश में जमीन धंसने से गिरा ट्रांसफाॅर्मर, रास्ता भी हुआ बंद

Tue, 15 Jul 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के एक गांव में पिछले दो हफ्ते से अंधेरा छाया हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह क्षेत्र के गांव सूमपुरा बीते दो सप्ताह से अंधेरे में है। तेज बारिश में जमीन धंसने से विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के दोनों पोल गिर गए। इससे ट्रांसफाॅर्मर सड़क के बीच में गिर गया। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंगलवार शाम को कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर ले गए, लेकिन पोलों को वैसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण सत्यप्रकाश, जगदीश, राजू, उदल सिंह और कल्याण सिंह ने बताया है कि दो सप्ताह से गांव में बिजली नहीं आ रही है। दो सप्ताह से सड़क के बीच में ट्रांसफाॅर्मर पड़ा रहा। इससे खेतों पर जाने का मार्ग भी बंद हो गया। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है।

सत्यप्रकाश का कहना है कि अगर कहीं अचानक से बिजली आपूर्ति होने लगी तो खेतों में भरे पानी में बिजली दौड़ने लगेगी। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। डर की वजह से उस रास्ते पर आवागमन भी बंद कर दिया। इससे धान की रोपाई में भी लेटलतीफी हो रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से समस्या की शिकायत की, इसके बाद मंगलवार शाम को ट्रांसफाॅर्मर तो ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर ले गए, पर दोनों पोल और बिजली तार ऐसे छोड़ गए। ऐसे में गांव में बिजली आपूर्ति नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें