फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१२वीं में निशी, १०वीं में काव्या और अंकुश बने जिला टॉपर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सीबीएसई ने शुक्रवार को १२वीं और १०वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। लंबी प्रतीक्षा के बाद जारी परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस बार इंटर में सेंट डॉमिनिक्स स्कूल की निशी यादव और हाईस्कूल में हनुमान प्रसाद धानुका की काव्या और राजीव इंटरनेशनल के अंकुश ने जनपद टॉप किया है।
विज्ञापन

इंटर साइंस वर्ग से निशी को ९९.२ प्रतिशत तथा हाईस्कूल में काव्या और अंकुश को ९९.२ प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटर में दूसरा स्थान ९९ प्रतिशत के साथ सेंट डॉमिनिक्स के हर्ष शुक्ला तथा हाईस्कूल में ९८.८ प्रतिशत के साथ यह स्थान पार्वती राधाकृष्णन स्कूल की नव्या राठी और सेंट डॉमिनिक्स के अनंत अग्रवाल तथा आर्मी स्कूल की शिवानी को मिला है।
प्रात:काल सीबीएसई ने इंटर मीडिएट और दोपहर बाद हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। नींद खुलते ही शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों में सीबीएसई के परीक्षा परिणाम की हलचल शुरू हो गई। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम के करीब तीन घंटे बाद ही हाईस्कूल का परिणाम जारी हो गया। इससे छात्र-छात्राओं में चहल पहल अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर सभी छात्रों का परिणाम का डाटा एकत्रित किया जाने लगा तो छात्र-छात्राएं मोबाइल पर अपना अनुक्रमांक खोजने लगे। किसी के चेहरा खिल उठा तो किसी पर कम अंक की मायूसी देखने को मिली। स्कूल से लेकर घरों तक बच्चों के उत्तीर्ण होने खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालयों में भी पहुंच गए। छात्रों ने एक दूसरे के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
९७ प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
मथुरा। जनपद में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम लगभग ९७ प्रतिशत रहा है। समन्वयक अनिल यदुवंशी ने बताया कि सीबीएसई विद्यालय का परीक्षा परिणाम अलग-अलग जारी करता है। जनपद में सीबीएसई के विद्यालयों की संख्या १०७ हैं। इसमें इंटरमीडिएट विद्यालय ९८ हैं। इन दोनों ही कक्षाओं में इस बार १९६८९ छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के छात्रों की संख्या ११२६५ तथा इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की संख्या ८४२४ थी। कुछ विद्यालयों के स्तर से जुटाए गए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार जनपद का परीक्षा परिणाम ९७ प्रतिशत के करीब है। हालांकि इसका अधिकृत आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। संवाद
जनपद के टॉपर्स...
इंटरमीडिएट
. निशी यादव सेंट डॉमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ९९.२ प्रतिशत
. हर्ष शुक्ला सेंट डॉमिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ९९.० प्रतिशत
. अनुष्का चतुर्वेदी कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल ९८.८ प्रतिशत
. धानी वार्ष्णेय संविद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ९८.८ प्रतिशत
. अनुष्का वार्ष्णेय आर्मी स्कूल ९८.६ प्रतिशत
. विधि गुप्ता अमरनाथ विद्या आश्रम विद्यालय ९८.६ प्रतिशत
. मानवी रतनलाल फूल कटौरी सरस्वती विद्या मंदिर ९८.४ प्रतिशत
. यादवेंद्र यादव पुलिस मॉर्डन स्कूल ९८.४ प्रतिशत
. अंशिका गोयल पार्वती राधाकृष्णन स्कूल ९८.४ प्रतिशत
. लीजा अरोड़ा बाबा कढे़रा सिंह विद्या मंदिर ९८.२ प्रतिशत
. अर्दमन सिंह अमरनाथ विद्या आश्रम विद्यालय ९८.२ प्रतिशत
. वैभव शर्मा पार्वती राधाकृष्णन स्कूल ९८.२ प्रतिशत
हाईस्कूल
. काव्या गोयल हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय ९९.२ प्रतिशत
. अंकुश राजीव इंटरनेशनल स्कूल ९९.२ प्रतिशत
. कौस्तुभ यादव श्रीजी बाबा विद्या मंदिर ९९.० प्रतिशत
. नव्या राठी पावर्ती राधाकृष्णन स्कूल ९८.६ प्रतिशत
. अनंत अग्रवाल सेंट डॉमिनिक्स स्कूल ९८.६ प्रतिशत
. शिवानी कुमारी आर्मी स्कूल ९८.६ प्रतिशत
. हिमांशी यादव संविद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ९८.६ प्रतिशत
आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं निशी
मथुरा। सीबीएसई इंटरमीडिएट २०२२ के परीक्षा परिणाम में ९९.२ प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप करने वाली विज्ञान वर्ग की निशी यादव कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। सदर छावनी निवासी भानु प्रताप की पुत्री निशी ने हाईस्कूल में भी ९८.५ प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। निशी का कहना है कि उन्होंने ५ से ६ घंटे प्रतिदिन तैयारी की है। उन्हें केमिस्ट्री और कंप्यूटर में १००-१०० अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि मैथ और फिजीकल एज्युकेशन में ९९ प्रतिशत तथा फिजिक्स में ९८ प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्हें ५०० में से ४९६ अंक प्राप्त हुए। आईआईटी के लिए वे इस साल तैयारी कर रही हैं। संवाद
हर्ष ने सीए के लिए छोड़ा एडीए
मथुरा। सीबीएसई इंटरमीडिएट में कॉमर्स के साथ जनपद के टॉपर्स में दूसरे स्थान पर रहे हर्ष शुक्ला ने ९९ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे सीए बनाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने एनडीए की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की है लेकिन सीए के लिए उन्होंने एनडीए को छोड़ दिया है। वृंदावन के गोविंद घेरा निवासी हर्ष के पिता राजीव शुक्ला व्यवसायी हैं। उनकी वृंदावन में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। हर्ष ने बताया कि आम तौर पर उन्होंने ५-६ घंटे तैयारी की। परीक्षा के दौरान यह समय बढ़ाकर ८-१० घंटे कर दिया। इससे उन्हें एकाउंट और मैथ में ९९ प्रतिशत, इकॉनोमिक्स में ९८ तथा बिजनिस स्टडी में १०० अंक मिले हैं। संवाद
अनुष्का चतुर्वेदी की एयर क्राफ्ट इंजीनियर बनने की तमन्ना
मथुरा। इंटरमीडिएट में जनपद की थर्ड टॉपर अनुष्का चतुर्वेदी इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए उनका प्रयास आईआईटी के माध्यम से कंप्यूटर साइंस या फिर मैकेनिकल में इंजीनियर बनने का है। कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल से ९८.८ प्रतिशत अंकों प्राप्त करने वाली अनुष्का ने केमिस्ट्री और कंप्यूटर में १००-१०० अंक, मैथ में ९९ और अंग्रेजी में ९८ प्रतिशत अंक हैं। अनुष्का ने बताया कि उनकी मां प्रीति चतुर्वेदी की प्रेरणा और डॉ. अब्दुल कलाम उनके रोल मॉडल हैं। पिता अमित चतुर्वेदी भले ही सीए हैं लेकिन भाई अनिरुद्ध चतुर्वेदी एनआईटी सिक्कम से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। संवाद
पढ़ाई में छा गई बेटियां, छात्र पिछडे़
मथुरा। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर जनपद की छात्राएं पढ़ाई में छात्रों पर भारी पड़ी हैं। टॉपर्स की लिस्ट में छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटर में छात्रों को पछाड़ दिया है। पहले स्थान पर भी इस बार छात्राएं काबिज हुई हैं।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीबीएसई के नतीजों में टॉपर्स की सूची पर पूरी तरह से छात्राएं छा गई हैं। इंटरमीडिएट की सूची में टॉप सेवन की सूची में १२ छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है। इसमें आठ छात्राएं और चार छात्रों को स्थान मिला है। हाईस्कूल में पहले तीन स्थानों पर पांच छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। इनमें से तीन छात्राएं और दो छात्र हैं। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य और सीबीएसई समन्वयक अनिल यदुवंशी ने बताया कि इस बार टॉपर्स में छात्राएं छात्रों पर हाबी हैं। हाईस्कूल के साथ इंटर में भी जनपद का पहला स्थान छात्राएं काबिज हुई हैं। जनपद के परीक्षा परिणाम में छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत छात्रों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें