फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान, 96 यूनिट रक्त संकलित

विज्ञापन
नवादा स्थित निरंकारी भवन में आयोजित शिविर में रक्तदान करते निरंकारी। 
विज्ञापन
मथुरा। संत निरंकारी सत्संग भवन, हाईवे नवादा पर आयोजित रक्तदान शिविर में निरंकारी भक्तों ने तपती गर्मी के बीच उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर परोपकार की भावना को साकार किया। शिविर का उद्घाटन निरंकारी प्रचारक संत डॉ. कमल सिंह व जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की डॉ. गीता सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान प्रक्रिया पूरी कराई। संत डॉ. कमल सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव कर्तव्य है, जिससे अनजान लोगों से भी जीवन का संबंध जुड़ता है। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह के दीवार रहित संसार के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण के अनुसार सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से आयोजित शिविर में मथुरा जोन के अलीगढ़, सादाबाद, हाथरस, फरह, नंदगांव, कोसीकलां सहित भीलवाड़ा, भरतपुर, रेवाड़ी व आगरा से आए 137 भक्तों ने पंजीकरण कराया, जिनसे 96 यूनिट रक्त संकलित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें