फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए सरकार : निरंजन ज्योति

Mon, 06 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सांसद निरंजन ज्योति
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री निरंजन ज्योति रविवार को जवाहर प्रकरण में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आवास पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और दो टूक कहा यह जमीन कब्जाने का षडयंत्र था। इन लोगों को प्रदेश के कैबीनेट मंत्री शिवपाल यादव का संरक्षण मिला हुआ था। ऐसे में सरकार यादव को बर्खास्त कर सीबीआई जांच की संस्तुति करे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुबह साढ़े दस बजे एसपी सिटी आवास पर पहुंची। यहां करीब एक घंटा रुककर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुई केंद्रीय मंत्री ने कहा देश ने एक ईमानदार अफसर खो दिया। चिंता की बात ये है एक अफसर मदद के लिये चिल्लाता रहा और उसके साथ के पुलिस कर्मी उसे अकेला छोड़ आये। ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण को जमीन कब्जाने का षडंयत्र बताया और रामवृक्ष यादव को जयगुरुदेव मंदिर से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि उसे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का संरक्षण था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मंाग की कि वो शिवपाल यादव से इस्तीफा लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए और इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति करे। इस अवसर पर उनके साथ भाजयुमो नेता कुंवर सिंह निषाद भी थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के प्रदेश सरकार से सीधे सवाल...
-एक दिन धरने की अनुमति के बाद दो वर्ष तक कैसे काबिज रहे लोग
-कब्जा करने वालों को लगातार रसद, हथियार सप्लाई कौन कर रहा था।
-डीएम, एसएसपी की लगातार रिपोर्टों के बाद भी क्यों चुप रही सरकार
-इतने खतरनाक लोगों के सामने चंद पुलिस कर्मियों के साथ क्यों भेजा अफसर
-बाग में बंकर, मचान बनाये गए, जानते हुए भी क्यों अनजान बना रहा प्रशासन


जवाहरबाग में नहीं जाने दिया निरंजन ज्योति को
जवाहर बाग पहुंची केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को पुलिस कर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। इस पर उनकी वहां मौजूद पुलिस अधिकारी सुरेंद्र यादव से काफी नोंकझोंक हुई। केंद्रीय मंत्री ने जवाहर बाग में जाने की जिद की तो यादव ने हाथ जोड़कर बस इतना ही कहा मैडम प्लीज प्रॉब्लम हो जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें