फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक मैनेजर ने कर दिया मजबूर...इसलिए बहन ने दे दी जान, भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 21 Mar 2025 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला की मौत के मामले में ढाई माह बाद भाई की शिकायत के बाद बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के भाई का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था, जिसकी वजह से बहन ने जान दे दी। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में एक युवक ने निजी बैंक के मैनेजर के खिलाफ बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही आत्महत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार करने का भी आरोप लगाया है। ढाई माह पुराने मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चैतन्य विहार कॉलोनी निवासी एक युवक ने बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा मथुरा के आदर्श नगर निवासी सतीश राजपूत के खिलाफ दर्ज कराया है। बताया कि उसकी बहन मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात सतीश से हुई, जो एक निजी बैंक में मैनेजर है।

युवक का आरोप है कि सतीश ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए और बाद में गर्भवती होने पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगा। लगातार सतीश के उकसाने से परेशान होकर 30 दिसंबर 2024 को महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने पर सतीश भी पहुंच गया और उपचार की बात कहकर महिला को फंदे से उतारकर ले गया। वह महिला की बड़ी बेटी को भी अपने साथ ले गया, जबकि महिला की मां और उसकी महिला की छोटी बेटी को घर में बंद कर गया।
विज्ञापन


देर रात को लौटने पर उसने महिला की मौत होने और उसका अंतिम संस्कार करने की जानकारी दी। युवक का आरोप है कि घटना के बाद दो बार उसकी मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते ढाई माह से अधिक समय तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। बुधवार को युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें