फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गुस्ल की रस्म अदायगी के साथ शुरू हुआ शेख सलीम चिश्ती का 455वां सलाना उर्स, देखें वीडियो

Fri, 21 Mar 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती का 455वां सालाना उर्स मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदायगी के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर सज्जादानशीं रहीस मियां ने मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई।
 
विज्ञापन
शेख सलीम चिश्ती का 455वां सलाना उर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नायब सज्जादानशीन पीरज़ादा अरशद अजीम फ़रीदी ने बताया कि हज़रत बाबा शेख सलीम चिश्ती का वार्षिक उर्स मुबारक क़दीमी रस्म व रिवाज के साथ शुरू  हो गया।  इस मौके पर  हजारों लोगों ने शिरकत की।  गुस्ल की रस्म के बाद शाही कव्वालों ने हजरत की शान में अपनी कलाम पेश किया।  
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि बादशाह जलालुद्दीन अकबर ने अपनी संतान के लिए यहीं पर दुआ की थी। इस दुआ के बाद सलीम की पैदाइश हुई। उस समय से  इस बारगाह में हर धर्म के अक़ीदतमंद संतान की कामना के साथ आते रहे हैं। 
विज्ञापन


 अरशद अज़ीम फ़रीदी ने उर्स मुबारक की जानकारी देते हुए बताया कि उर्स की शुरुआत आज 21 मार्च को सुबह की नमाज़ के बाद मज़ार शरीफ पर  ग़स्ल के बाद हुई। इस मौके पर चिल्लाहगाह 'मंडफ' में मोहम्मद साहब के पद चिन क़दम मुबारक, हज़रात पीराने पीर पाक का चोग़ा खिर्क़ा ए मुबारक, हज़रत बाबा फरीदुद्दीन मसूद गंज शकर का पटका शरीफ, हज़रत शैख़ की टोपी व क़लमी तस्वीर की ज़ियारत सज्जादा के  हाथों से कराई गई।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, रमजान उस्मानी, फहीम कुरैशी,चांद भाई डॉक्टर मुस्तकीम, डॉ एस एस खान, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उर्स कार्यक्रम में बुलंद दरवाज़े पर मजलिस होगी तथा लंगर और चंदन वितरण किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें