फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बंगाली घाट क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने छह माह पहले लव मैरिज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पायल उर्फ गुनगुन (20) की छह माह पहले झींगुरपुरा माता गली वली निवासी राकेश के साथ शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर पायल को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे मायके वालों को सूचना दी गई कि पायल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया है। साथ ही दहेज हत्या में तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें