फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गर्भवती के बाद नवजात की मौत, परिजन ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित नर्सिंग होम संचालक दंपती और स्टाफ पर महिला के प्रसव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। परिजन का आरोप है कि महिला की मौत के कुछ दिन बाद ही नवजात ने भी दम तोड़ दिया। सीएमओ मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के डीग स्थित मोहल्ला नीम घटा निवासी सहदेव ने बताया कि 3 जनवरी को उसने अपनी गर्भवती पत्नी निशा को जमुनापार स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। निशा ने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया लेकिन उसका रक्तस्राव नहीं रुका। इस पर चिकित्सकों ने बच्चेदानी निकालने के लिए ऑपरेशन किया। ऑपरेशन थियेटर से बाहर आने पर उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई। आईसीयू की सुविधा न होने की बात कहते हुए महिला को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 4 जनवरी उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। छह दिन बाद नवजात की भी मौत हो गई।
आरोप है जमुनापार थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने लौटा दिया। इसके बाद वह सीएमओ कार्यालय पहुंचा और 21 तथा 22 जनवरी को लिखित शिकायत की। इस पर सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने जांच के आदेश दिए हैं। परिजन ने एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन




जेल जा चुके हैं दंपती
-जमुनापार स्थित जिन चिकित्सक दंपती पर आरोप है वह जेल जा चुके हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के मेडिकल में अभ्यर्थियों को पास करने की एवज में रुपये लेने के आरोप पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। जब नर्सिंग होम पर पुलिस पहुंची तो चिकित्सक की पत्नी ने फाइलों में आग लगा दी। पुलिस ने 6 मई 2025 को दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले ही वे जमानत पर बाहर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें