फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पूजा से तो कहीं योग से शुरू हुआ पहला दिन

Mon, 02 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
विज्ञापन
न्यू ईयर की शुरुआत सबने अपने तरीके से की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं तमाम लोगों ने मार्निंग वॉक और पार्क में योग करके नए साल का इस्तकबाल किया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ लग गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना की। द्वारिकाधीश मंदिर में भी जयकारे गूंजते रहे। कई राज्यों से भक्त पहुंचे थे। इन लोगों ने भगवान की भक्ति के साथ नये साल का स्वागत किया। वहीं गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके नये साल का स्वागत किया गया। परिक्रमा 31 दिसंबर की रात से ही शुरू हो गई थी। हजारों लोग पहुंचे थे गोवर्धन में। 

वृंदावन में भी यही स्थिति थी। वृंदावन में तो पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए लंबी लाइन रही। यमुना में स्नान के लिए भी घाटों पर भीड़ रही। लोगों ने स्नान के बाद यमुना मैया की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


वहीं शहर के पार्कों में योग करने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि नये साल से प्रण लिया है कि वो नियमित एक्सरसाइज किया करेंगे। मार्निंग वॉक पर जाया करेंगे। चंदनवन निवासी कुलदीप और कृष्णा नगर के श्रवण कुमार ने बताया कि अब रोज एक्सरसाइज किया करेंगे। ताकि सेहतमंद रहा जा सके। पार्कों में भी रोज की तुलना में अधिक लोग पहुंचे थे। महिलाओं और बच्चों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें