फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजा ही निकला लुटेरा: चाची के हाथ से लूटा बैग, देखता रह गया चाचा; हकीकत सुन पूरा परिवार रह गया सन्न

Wed, 06 May 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दंपती से 2.70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात में दंपती का भतीजा ही शामिल निकला, जिसके पास से नकदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  के हाईवे थाना क्षेत्र में भरतपुर रोड पर दंपती से 2.70 लाख रुपये से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन बदमाशों में दंपती का भतीजा शामिल है। भतीजे अपने साले के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। मांट के नगला घूरे निवासी चौहान सिंह का डीग में मकान था।
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने भाई के नाम मकान की रजिस्ट्री कराकर डीग से लौट रहे थे। 2.70 लाख रुपये से भरा बैग हाथ में थामें उनकी पत्नी बाइक पर पीछे बैठी थीं। इसी दौरान रास्ते में भरतपुर रोड पर तारसी चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी के हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। उसी समय से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

हालांकि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को दंपती का भतीजा भी शामिल है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें