फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की नेहा बनी ब्रज सुंदरी

Tue, 10 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान में जुटी नवजीवन चेरिटेबिल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फैशन शो, डांस कॉम्पटीशन और ब्रज राधिका प्रमुख रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर और चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। केजी माहेश्वरी, पंचम भाटिया, अशोक आनंद, डिम्पल मोटवानी ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम आगे बढ़ाया। नन्हीं-मुन्नी बालिकाओं की एंजिल ऑन अर्थ नामक पहली प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। ब्रज राधिका प्रतियोगिता में सुंदरता के साथ आत्मविश्वास की परख की गई। विभिन्न जनपदों से आई युवतियों ने अपने कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। पंचम भाटिया, अश्वनी कुमार, अर्चना सिंह ने प्रीती त्यागी को ब्रज राधिका, नेहा को ब्रज सुंदरी और नीतू शर्मा को ब्रज मोहिनी के रूप में चयनित किया।
फैशन कलेंडर-2015 थीम पर आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और होडल की फैशन डिजाइनरों की 90 अलग-अलग ड्रेसों को पहनकर युवतियां जब स्टेज पर उतरी तो उपस्थितजनों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल के सदस्य रश्मि अग्रवाल, डिम्पल मोटवानी व संगीता गोदानी ने तीन सर्वश्रेष्ठ थीम और प्रत्येक थीम में बेस्ट ड्रेस का चुनाव किया। ग्रुप डांस में नीना जैन, अशोक आनंद निर्णायक रहे।
विज्ञापन

 कार्यक्रम में अनूप चतुर्वेदी, अलका चतुर्वेदी, आभा माहेश्वरी, रेनू वाजपेयी, शालिनी मित्तल, रश्मि बंसल, अनुराधा राठी, शिल्पा शर्मा, अंजू अग्रवाल, मोहिनी मिश्रा, रेनू डे, सोनिया माथुर, नीतू सिंह, नीति, कविता माहेश्वरी, शालिनी माहेश्वरी, पूजा गोदानी, अर्चना सिंह, नमोज खान समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें