फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए यूपी असुरक्षित

Mon, 25 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने यूपी को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया है। यूपी की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए उन्होंने भाजपा नेता की पुत्री पर बसपा नेताओं की टिप्पणी के मामले में पॉक्सो लगाने की वकालत भी की। 
विज्ञापन


फरीदाबाद की महिला से दुराचार के मामले की जांच के लिए सोमवार को मथुरा पहुंची महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने एसपी (देहात) अरुण सिंह से मामले की जानकारी ली। उन्होंने वारदात में तत्काल कार्रवाई को सराहा भी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मायावती पर टिप्पणी अशोभनीय है। इसके बावजूद बसपा नेताओं की ओर से भाजपा नेता की बहन और बेटी के बारे में निंदनीय टिप्पणी नहीं होनी चाहिए थीं। एक गलती के बाद दूसरी गलती की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने भाजपा नेता की 12 वर्षीय पुत्री पर हुई टिप्पणी के लिए पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की वकालत की। उन्होंने कहा कि दयाशंकर और बसपा महासचिव की टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए उन्हें आयोग के सामने बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं राजनीतिक लिंक के कारण रफा-दफा हो जाती हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो को जिम्मेदार महिला बताया, लेकिन बच्ची के मामले में हुई टिप्पणी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के लिए कानून तो बने हैं, पर उन्हें तोड़ने के तरीके खोज लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें