फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में देवीमय हुई कान्हा की नगरी

विज्ञापन
मथुरा। रंगेश्वर मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। सुबह 10 बजे तक मंदिरों में श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों पर भक्तजन जल चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे। वहीं शाम को मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन हुआ। यहां भक्तों ने मातारानी का गुणगान किया। मथुरा के मां चामुंडादेवी, मां बगला मुखी मंदिर, कंकालीदेवी, रंगेश्वरवाली मां काली, पथवारी देवी सहित देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। ब्यूरो
विज्ञापन

नवरात्र पर जगह-जगह जगराते और भंडारा
छाता/चौमुंहा। छाता व चौमुंहा में जगह-जगह जागरण व भंडारे हो रहे हैं। जलालपुर में हीरामन खुशहाली बाबा के मंदिर पर धनगर समाज के लोग दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरेश चंद्र धनगर में व्यवस्था लगे हैं। छाता के चतुर्भुजी मंदिर, श्रीगंगा मंदिर, दाऊजी मंदिर, बिहारीजी मंदिर, हनुमान मंदिर, गोविंद माधव मंदिर, रामायाण मंदिर, नम्रदेश्वर मंदिर, रतनेश्वर महादेव मंदिर, नरी-सेंमरी देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी है। चौमुंहा के पथवारी मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी है। दाऊजी व सियाराम भगत ने बताया कि यहां चार बजे से भक्तों की लाइनें लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें