फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में सर्वेयर और सुपरवाइजर की नौकरी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
मथुरा। संयुक्त सचिव स्वच्छता भारत सरकार के नाम से किया गया फर्जी पत्र। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में कराए जाने वाले कार्यों का सर्वे और पर्यवेक्षण के लिए नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के सौ से अधिक लोगों को ठग लिया गया। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक पीड़ित पंचायतीराज अधिकारी के पास नौकरी की बाबत जानकारी जानकारी करने पहुंचा। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित पीओ डूडा कार्यालय में एसकेएसपीसी एचआर मैनेजमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बीते कुछ हफ्तों से मकान लेने आने वालों को पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पत्र दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सर्वेयर और सुपरवाइजर बनने का ऑफर दे रहा था।
वह गांवों में कराए गए शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति के संसाधनों व अन्य विकास कार्यों की वीडियो, फोटो बनाने के लिए काम करने को कंपनी को एक हजार करोड़ रुपये का काम सौंपे जाने का दावा कर रहा था। बताया जाता है कि उसके झांसे में 100 से अधिक लोग आए जिनसे उसने एचडीएफसी बैंक में 8850 रुपये का चेक फार्म के साथ जमा कराया। रकम जमा कराने वालों में से एक बलदेव निवासी लोकेंद्र सोमवार को पंचायतीराज अधिकारी के पास नौकरी की बाबत जानकारी करने पहुंचा तो ठगी का पता चला। इस पर डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक को कंपनी संचालक के खिलाफ ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नाम पर बेरोजगार युवकों से सर्वेयर, सुपरवाइजर की नौकरी का झांसा देकर ठगी की जा रही है। कंपनी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को निदेशक कार्यालय को पत्र लिखा है। - डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ
खरीद लिए फार्म, जमा किए चेक
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सर्वेयर व सुपरवाइजर की नौकरी पाने के लिए 100 से अधिक लोगों ने फार्म खरीद लिए और फार्म के साथ चेक भी जमा कराए। जो लोग चेक जमा नहीं कराना चाहते, उनको कंपनी के प्रतिनिधि ने एचडीएफसी बैंक खाते का चेक की फोटो कॉपी दे दी। बता दिया कि आईएफएससी कोड देखकर रकम इस खाते में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें