फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाढ़ और अंधकार की दोहरी मार से जूझ रहा नौहझील क्षेत्र, 25 घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील/मथुरा। नौहझील क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों व ग्रामीणों पर बिजली कटौती ने संकट और गहरा दिया। शुक्रवार शाम 3 बजे से बंद हुई बिजली शनिवार शाम 4 बजे आई। पूरे 25 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाश में तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। विद्युत कर्मियों द्वारा शुक्रवार देर रात तक फाल्ट को ढूंढने का काम किया गया, मगर फाल्ट नहीं मिला। शनिवार सुबह 5 बजे से ही विद्युत विभाग के कर्मी लाइन दुरुस्त करने में फिर जुट गए। लगातार प्रयासों के बाद शनिवार शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एक ओर क्षेत्र में बाढ़ का पानी गांवों में तबाही मचा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अंधकार ने ग्रामीणों की रातें और मुश्किल कर दी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पीने का पानी भी नहीं मिल सका। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि भविष्य में ऐसी आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि बाढ़ और अंधकार दोनों से एक साथ न जूझना पड़े। एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गांव जाफरपुर खादर में 33 केवी लाइन के इंसूलेटरों पर बिजली गिरने के कारण फुंक गए। कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें