फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के लिए देशभर में 20 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1027 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मथुरा में बनाए गए मतदान केंद्र पर उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के 121 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि मथुरा में खंडेलवाल भवन, गोवर्धन रोड में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के 121 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 28, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27, दिल्ली के 35, हरियाणा-पंजाब-हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के 21 तथा एनआरआई के 10 मतदाता व लखनऊ के चार मतदाता शामिल हैं।
सभापति पद के लिए संदीप काबरा जोधपुर और त्रिभुवन रामेश्वरलाल काबरा के बीच मुकाबला है। वहीं महामंत्री पद के लिए अजय काबरा भदोही-वाराणसी और राजकुमार कल्या आमने-सामने हैं। अजय काबरा उत्तर प्रदेश से हैं। इसके अलावा अर्थ मंत्री, संयुक्त मंत्री, उपसभापति एवं संगठन मंत्री आदि पदों के लिए भी चुनाव होगा। विनोद माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय माहेश्वरी महासभा का यह चुनाव समाज के आगामी नेतृत्व और संगठन की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें