फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह तक अस्थायी राशन कार्ड से मिलेगा अनाज

Tue, 05 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत चुने गए परिवारों को नए राशन कार्ड न मिलने तक अस्थायी राशनकार्ड से ही खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। पात्रों का मिलान राशन की दुकानों पर चस्पा पात्रता सूची से होगा। तीन महीने के लिए यह व्यवस्था प्रभावी की गई है।
विज्ञापन


जिले में खाद्य सुरक्षा मिशन के दायरे में आने वाले कुल 4 लाख 78 हजार 567 परिवार हैं। इनमें अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 41436 और पात्र गृहस्थियों की संख्या 4 लाख 37 हजार 131 है। इन पात्रों को 6251.61 मीट्रिक टन गेहूं और 3241.60 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जाना है।

लेकिन, जिला पूर्ति विभाग ने अभी तक लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध नहीं करा सका है। इसके चलते अस्थायी राशन कार्ड का विकल्प दिया गया है। इसमें राशन कार्ड पर चस्पा सूची में नाम के आधार पर लाभार्थियों को अस्थायी राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले तीन माह तक लाभार्थी इसकी मदद से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



पात्रों के चयन में हो रही है गड़बड़ी
राया ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि खाद्य सुरक्षा मिशन में अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। सुझाव के तौर पर पात्रों का चयन राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग के अफसरों की मौजूदगी में खुली बैठक में कराने का अनुरोध किया है।  


पात्रों के चयन में आ रही शिकायतों की जांच की जाएगी। जो भी अपात्र हैं, उनका राशन कार्ड निरस्त होगा। जो पात्र कार्ड बनने से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन पर मानकों के आधार पर पुष्टि के बाद पात्रता का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


केपी मिश्र
जिला पूर्ति अधिकारी, मथुरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें