फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा पर नियुक्ति का झांसा देकर लाखों हड़पे

Tue, 05 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आप हमें एक लाख रुपये जमा करा दें हम आपको गृह शिक्षक, डायरेक्टर बनाएंगे। इसके बाद पांच साल तक आपको घर बैठे तनख्वाह मिलेगी। इसी झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने पैसे जमा करा दिए। लाखों बटोर कर कंपनी के कर्ताधर्ता नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन


ये कहानी बयां कर रहे थे सेंट पीटर्स एंड मदर टेरेसा चिल्ड्रंस एजुकेशनल एवं वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन गोवर्धन में धोखा खा चुके प्रशिक्षणार्थी। 36 से अधिक लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने बताया मथुरा में ही इस ठगी के शिकार हुए लोगों की संख्या सैकड़ों में है।

शेरगढ़ के गांव खुर्शी निवासी अंजू अपना दर्द बताते फफक पड़ीं। उन्होंने अपना खेत बेचकर 80 हजार रुपये दिए थे। कुछ महीने तनख्वाह आई तो उन्होंने अपने परिचितों को भी लगवा दिया। उस संस्था के निदेशक बताने वाले देवेंद्र चौधरी, महेश शर्मा अब ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। वो पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों ने जिला अधिकारी के नाम दिए शिकायती पत्र में उनसे धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संस्था का मुख्य कार्यालय बदरपुर बॉर्डर नई दिल्ली में बताया गया है। शिकायत करने वालों में अरुणेश यादव, हेमवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अंजू सिंह, सत्येंद्र, लाला राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें