फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ का कारोबार दे गया नेशनल एक्सपो

Mon, 09 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नेशनल एक्सपो
विज्ञापन
नेशनल एक्सपो (राष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी) मथुरा के उद्योगाें के लिये वरदान साबित हुआ है। पब्लिक सेक्टर की नामी गिरामी कंपनियों ने मथुरा के आधा दर्जन से अधिक उत्पादों को अपने यहां रजिस्टर्ड कर लिया है। अनुमान है कि इस मेले से मथुरा के उद्योगों को 100 करोड़ का कारोबार मिलेगा। 
विज्ञापन


नेशनल एक्सपो में ऑर्डिनेंस कंपनी मुरादनगर, आईओसीएल, एनटीपीसी, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, नेशनल मिनिरल डवलपमेंट कॉरपोरेशन जैसी नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्टॉलों को देखा।

इसके बाद अफसरों ने मथुरा के एमिटी इलेक्ट्रॉनिक्स, मेट्जर ऑप्टीकल, फायर बिग्रेड गाड़ी बनाने वाले ब्रजवासी हाइटेक, टोटी बनाने वाली कंपनी एक्सपर्ट फिटिंग्स, जिंदल कंक्रीट तथा सॉफ्टवेयर डवलप करने वाली कंपनी एमएमआई को रजिस्टर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


नेशनल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बजाज ने बताया इन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के बाद करीब 100 करोड़ का कारोबार मथुरा के उद्योगों को मिलेगा। मेले ने मथुरा के उद्योगों को नई ऊर्जा दी है। 

इस अवसर पर एमएसएमई उपनिदेशक प्रभारी बीएम झा, असिस्टेंट निदेशक सुधीर गौतम, राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले, मनीष शर्मा, तेजप्रकाश मित्तल, दुष्यंत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शशिकांत जिंदल, धनेश मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें