गांव नरी में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के साथ हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की टीमें भाग ले रही हैं। नरी ने जैंत की टीम को 57 अंक से और बागपत ने फीरोजाबाद को 15 अंक से हराया। प्रथम विजेता टीम को 21 हजार रुपये और द्वितीय विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी ब्रजवासियों का मुख्य एवं प्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्र में इसके संवर्धन एवं संरक्षण की महती आवश्यकता है। इससे पूर्व गांव नरी, सेंमरी, नगला बिरजा, दद्दी घड़ी, बिलौठी आदि गांव की सरदारी में अजय सिंह प्रधान, राजपाल, लाल सिंह, नथोल, रामचन्द, बाबू लाल पहलवान, श्याम सिंह आदि ने मुख्य अतिथि मनोज पाठक का स्वागत किया। टूर्नामेंट स्थल पर जादौन कबड्डी क्लब नरी ने चांदी का मुकुट बांध कर स्वागत किया।
डा. राजवीर सिंह, राजपाल सिंह, मोहन श्याम प्रधान, केके पाठक, हरिओम जादौन, महेश भारद्वाज, मुरारी लाल, यशपाल सिंह, करन प्रधान, योगेन्द्र, राजेश, गोपाल, सुरेश, कृष्णपाल, इन्द्रदेव तिवारी, सीमा शर्मा, विजेन्द्र आदि मौजूद रहे।