फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत की पहचान हैं नरेंद्र मोदी: विजय शिवहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि पूर्व की सरकार सपा, बसपा और कांग्रेस ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। आज भाजपा की सरकार हर तरह से किसान की हिमायती है। उनकी मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आत्मनिर्भर भारत की पहचान नरेंद्र मोदी बन गए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पुष्पांजलि उपवन पर कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि २०२४ में एक बार फिर भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी, इसके लिए हम सभी को पूरी तन्मयता से जुटना होगा। कार्यसमिति का उद्घाटन विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, प्रदेश मंत्री और जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। जिला उपाध्यक्ष दिगंबर चौधरी ने समर्थन किया व जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने अनुमोदन किया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21 जून को प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर योग शिविर का आयोजन होगा। 23 जून को बलिदान दिवस पर हर बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण होगा। बैठक में डॉ. डीपी गोयल, देवेश पाठक, प्रेम श्रोत्रिय, सुमित शर्मा, मनीषा पाराशर, संजय लवानियां, विवेक चौधरी निर्मला बघेल, प्रवीण सिंह, कन्हैया लाल गोयल, निहाल सिंह आर्य, मुदिता शर्मा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें