फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बतौर प्रधानमंत्री चौथी बार मथुरा आ रहे हैं नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अगवानी

Thu, 23 Nov 2023 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अगवानी करेंगे। साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी आ रहे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन भी प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण भक्त मीराबाई की 525वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचेंगे। वह कन्हैया की नगरी में बतौर प्रधानमंत्री चौथी बार आ रहे हैं। यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद पीएम की अगवानी में मथुरा आ रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी आ रहे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


मथुरा में बृहस्पतिवार को सुबह से ही अधिकारियों की फौज दौड़ लगा रही है। दरअसल, सीएम ब्रज तीर्थ विकास परिषद व उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने मथुरा आ रहे हैं। सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी खुद मीराबाई पर एक नृत्य नाटक प्रस्तुत करेंगी। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व खुफिया एजेंसियों को मिला मथुरा में बड़ी साजिश का इनपुट
विज्ञापन


पीएम की सुरक्षा को लेकर तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी, देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां, अर्द्धसैनिक बलों के जवान मथुरा में डेरा डाल चुके हैं। योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.30 बजे मथुरा पहुंच जाएंगे। पीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार पीएम दोपहर 3.15 बजे आगरा एयरपोर्ट से मथुरा के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 3.40 बजे आर्मी हेलीपैड पर आगमन होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, पीएम मोदी के आगमन का विरोध करने का किया था एलान

यहां से 3.45 बजे सड़क मार्ग के रास्ते होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चार बजे पहुंचेंगे। यहां पूजन-दर्शन के बाद 4.15 बजे रेलवे ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। 4.30 बजे ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 4.30 से 7.30 बजे तक मीराबाई जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाम 7.35 बजे सड़क मार्ग से होते हुए 7.40 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 7.45 बजे दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें