फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणाश्रम में नंदोत्सव में बांटे गए खेल-खिलौने

विज्ञापन
वृंदावन राधे कुंज में नंदोत्सव की खुशी में संकीर्तन के साथ नृत्य करते श्रद्धालु - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। यमुना के केसी घाट स्थित चरणाश्रम में नंदोत्सव महंत अधिकारी गुरु के सानिध्य में मनाया गया। उत्सव में खेल खिलौने, बिस्किट, टॉफी, मिठाई आदि का वितरण भक्तों को अधिकारी गुरु ने किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव अत्यंत आनंद दायक है, लेकिन कोरोना के चलते श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव की धूम फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण से यही कामना है कि जल्द इस बीमारी से संपूर्ण विश्व को मुक्त करें। आश्रम में मौजूद महिलाओं ने भजन गाकर व नृत्य करके अपने आराध्य के जन्म की खुशियां मनाई। संवाद
कोसीकलां। श्री बिहारी जी मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया। श्री बिहारी जी मंदिर में सुबह गेंद, बांसुरी, बिस्कुट, टॉफी, सीटी, कार, फल, मिठाई आदि की छैल लुटाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने छैल लूटी। इस अवसर पर भजन कीर्तन आदि हुए। विष्णु शर्मा, हरी बल्लभ, कृष्ण बल्लभ, रूपन उपाध्याय, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, लालाराम, भगवत शर्मा, वेदवती, वेद शर्मा, पिंटू नेता, अजय गोयंका आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें