फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संत प्रेमानंद महाराज के नंदगांव आगमन से भक्तिमय हुआ वातावरण, देखें वीडियो

Mon, 10 Nov 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज के पहुंचते ही गलियों में हर तरफ राधे-राधे के जयकारे गूंज उठे। गोस्वामिजनों और सेवायतों ने पटुका पहनाकर और प्रसाद अर्पित कर उनका हार्दिक स्वागत किया।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज ने सोमवार को अपने परिकर के साथ कदंब टेर और नंदभवन के दर्शन किए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आई। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से ही गलियों और मार्गों पर उमड़ पड़े। संत के नंदभवन में प्रवेश करते ही राधे-राधे के जयकारों से परिसर गूंज उठा। सेवायतों ने पटुका ओढ़ाकर, प्रसाद अर्पित कर महाराजजी का स्वागत किया। सेवायतों ने उन्हें राधा-कृष्ण से जुड़ी नंदगांव और बरसाना की अनूठी परंपराओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


दर्शन के दौरान कान्हा गोस्वामी महाराजजी को नंदबाबा मंदिर का धार्मिक महत्व समझाया। उन्होंने एक दोहा सुनाते हुए कहा कि नंदगांव का आनंद और माधुर्य किसी अन्य तीर्थ में नहीं मिलता। उनके दोहे पर पूरा वातावरण भक्ति भाव से भर गया। इसी दौरान शिवहरी गोस्वामी भी संत प्रेमानंद महाराज से आत्मीयता से गले मिले। इसके बाद संत प्रेमानंद कदंब टेर पहुंचे। यहां कदंब वृक्षों की छांव, भक्तों की भीड़ और कीर्तन की स्वर लहरियों ने दिव्य वातावरण बना दिया। कदंब टेर मार्ग पर लगभग 2 किमी तक श्रद्धालु प्रेमानंद की एक झलक पाने को आतुर दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन



कदंब वृक्षों की छांव, नंदभवन की पवित्रता और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दिल्ली से आई गीता, रीना, माधुरी आदि ने कहा कि महाराज जी के दर्शन मात्र से मन में भक्ति का प्रवाह बढ़ गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें