फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा...अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी भी होंगे शामिल

Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में नुपम खेर और शिल्पा शेट्टी भी आ रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों के जुड़ने की चर्चा भी चल रही है।
 
विज्ञापन
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ब्रज की पावन भूमि एक बार फिर भक्ति, एकता और सनातन की भावना से गूंज उठेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर चल रही है। इस यात्रा में अब साधु-संतों के साथ-साथ देशभर से फिल्म जगत और खेल जगत की नामचीन हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


ब्रज की धरती पर यात्रा में शामिल होने पर अनुपम खेर और शिल्पा शेट्टी शामिल होने आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त और क्रिकेटर शिखर धवन ने पदयात्रा में भाग लेकर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। अब इस आस्था यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता अनुपम खेर और हास्य अभिनेता राजपाल यादव के आने की भी पुष्टि हो चुकी है। इनके साथ आने वाले दिनों में और भी कलाकारों के साथ ही कई बड़ी हस्तियों के जुड़ने की चर्चा भी चल रही है।

इस यात्रा का विशेष आकर्षण 16 नवंबर को चार धाम छटीकरा (मथुरा) में होने वाली विशाल सभा होगी, जिसमें देश के प्रसिद्ध गायक बी प्राक अपने मधुर स्वरों में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा केवल सनातन धर्म की नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की एकता का प्रतीक है। जब-जब समाज को जोड़ने की आवश्यकता होती है, तब-तब ब्रजभूमि से ही परिवर्तन की गूंज उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें