फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाम स्पेशल, सुविधाएं सामान्य ट्रेनों जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों में सुविधा सामान्य ट्रेनों जैसी है। इनका किराया भी अधिक है। इसके बाद भी ये ट्रेनें देरी से पहुंच रहीं हैं। काठगोदाम की ओर जा रही विशेष ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

जंक्शन से 12 विशेष गाड़ियां गुजर रहीं हैं। स्टेशन पर निगरानी के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं। हाल यह है कि होली स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन देरी से पहुंच रहीं हैं। इन ट्रेनों में किराया सामान्य ट्रेनों से 20 फीसदी तक अधिक है। जंक्शन से झांसी जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे दिनेश, आशुतोष, आकाश प्रताप ट्रेन की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर उनसे कहा गया कि जब ट्रेन आएगी तो उद्घोषणा कर की जाएगी। इसी परेशानी को लेकर जब यात्री प्लेटफार्म 1 पर स्थित अधिकारियों के कक्ष में गए तो उन्हें वहां भी ऐसा ही जवाब मिला कि स्पेशल ट्रेनें कभी दो घंटा तो कभी तीन घंटे लेट होना निश्चित है। ऐसे में यात्री दोपहर एक बजे मेमू ट्रेन से झांसी के लिए रवाना हुए। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि होली पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को लेकर 100 से अधिक आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेन को निगरानी में रवाना किया जा रहा है।

अधिक किराया, सुविधा कम
मथुरा जंक्शन से इज्ज्तनगर जाने वाली सामान्य ट्रेनों में स्लीपर का 275 रुपये किराया हैं और तृतीय एसी में 705 रुपये है इसी के साथ होली स्पेशल काठगोदाम (09075) ट्रेन के स्लीपर में 330 और तृतीय एसी में 846 रुपये के लगभग किराया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में 15 से 20 प्रतिशत सामान्य ट्रेनों से किराया अधिक रहता है। इनका संचालन विशेष तौर पर किया जाता है इसलिए किराया महंगा रहता है।
विज्ञापन



यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा। इन ट्रेनों को समय पर संचालित करने का पूरा प्रयास रहता है, कुछ कारणों से ट्रेेनें लेट हो जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि स्पेशल नंबर के टैग वाली ट्रेनों को समय पर संचालित हों।
विज्ञापन

- प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें