फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुख्य मार्गों पर नहीं होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। कस्बे में गंगा दशहरा और ईद उल जुहा को लेकर पुलिस चौकी परिसर में बैठक हुई। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ईद पर लोग सड़क और मुख्य मार्गों पर नमाज अदा न करें।
विज्ञापन


कुर्बानी को घरों में करें और नालियों में पानी डालकर कचरा साफ करें, जिससे राहगीरों को परेशानी न हो। नायब तहसीलदार मीनू राजपूत ने कहा कि ईद पर लोग अवशेषों को किसी गड्ढे में दबाएं, जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। चेयरमैन योगेश लम्बरदार ने कहा कि नगर पंचायत टीम ईद की तैयारियों में जुटी हुई है। सभी मुस्लिम क्षेत्र में सफाई और पानी की व्यवस्था की जा रही है।

पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मुन्ना खा, थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, गोविंद अग्रवाल, आढ़तिया संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नीरज शर्मा, आरिफ खान, थान सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें