फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नहीं दिखा चांद...अब कल से रमजान

विज्ञापन
मथुरा। बाजार में सेवइयां खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। पाक माह रमजान को लेकर बाजार गुलजार हैं। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिनभर खरीदारी की और शाम को मस्जिदें सज गईं। देर रात तक लोग चांद के दीदार का इंतजार करते, लेकिन चांद ने मायूस किया। अब रविवार से रमजान का पाक माह शुरू होगा। पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि मुस्लिम समाज के पाक, इबादत और बरकत के महीने रमजान की शुरुआत चांद के दीदार होती है। लोग शुक्रवार देर रात तक चांद के दीदार का इंतजार करते रहे, लेकिन चांदी नहीं दिखा। ऐसी स्थिति में रविवार से रमजान का पाक माह शुरू होगा।



शुक्रवार को घीया मंडी, भरतपुर गेट, दरेसी रोड, डीग गेट समेत विभिन्न बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। सेवइयां, फल और खजूर की सबसे अधिक बिक्री हुई।
विज्ञापन




रमजान के दौरान रखें अपना विशेष ध्यान

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि रोजदारों को इबादत के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रमजान में लंबे समय तक उपवास के दौरान कंपन, थकावट, अधिक पसीना आना, चक्कर, बेहोशी आदि समस्या हो जाती हैं। अतः रमजान में इफ्तार पर लो कैलोरी डाइट के साथ खानपान पर ध्यान देना चाहिए। उपवास के दौरान अपनी रोजाना कैलोरी में आवश्यकता के हिसाब से खानपान में बदलाव करना चाहिए। साथ ही डायबिटीज ग्रसित व्यक्ति को चिकित्सक से मिलकर अपनी दवाएं नियंत्रित करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें