फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायतों के पास नहीं संपति रजिस्टर, सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायतों के पास संपत्ति रजिस्टर नहीं है। इससे पंचायतों की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद राजस्व विभाग मामला नगर पंचायतों का बता कर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सौंख नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लक्ष्मण गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। राजस्व विभाग ने मामला नगर पंचायत क्षेत्र का बता कर शिकायतकर्ता को टहला दिया। ईओ के पास संपत्ति रजिस्टर नहीं है। सौंख के अलावा राधाकुंड नगर पंचायत को भी संपत्ति रिकॉर्ड राजस्व विभाग ने दिया है। संपत्ति रजिस्टर के अभाव में ईओ कोई कार्रवाई नहीं पा रहे हैं। आलम ये है कि भूमाफिया राजस्व लेखपालों की मिली भगत से नगर पंचायतों की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं।
नगर पंचायत के पास संपत्ति रजिस्टर नहीं है। तहसील स्तर पर कई बार प्रयास किए गए लेकिन संपत्ति रजिस्टर नगर पंचायत को नहीं दिया गया है। कल तहसील से राजस्व टीम को पैमाइश के लिए बुलाया गया है। कब्जे पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित कुमार, ईओ सौंख।
नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। राजस्व टीम गठित कर पैमाइश के लिए भेजा है। कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप वर्मा, एसडीएम गोवर्धन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें