फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराई सम्पत्ति, खुदाई में निकली बुर्जियां

विज्ञापन
बिहारी जी परिक्रमा मार्ग से अपनी जमीन से कब्जा हटाते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के प्राचीन घाटों के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने की मुहिम शुरू की। इसके अंतर्गत नगर निगम की टीम ने मोहल्ला मदन मोहन घेरा क्षेत्र में जमीन को कब्जा मुक्त किया गया। निगम कर्मियों का कहना है कि उक्त जमीन कभी पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद में नाका चुंगी के रूप में उपयोग में लाई जा रही थी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बांकेबिहारी मंदिर के आसपास चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण दौरान उक्त जमीन से अवैध कब्जा हटाने के निर्देेश दिए थे। उक्त भूमि से संबंधित पत्रावली की जांच के आदेश अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी को दिए। अपर नगर आयुक्त की जांच में उक्त जमीन नगर निगम की संपत्ति दर्शाई है। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने कब्जे वाली भूमि को कब्जा मुक्त कराते अपने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान नगर निगम की जेसीबी ने जब उक्त स्थल की खोदाई की गई तो उसमें प्राचीन सार्वजनिक सूरजघाट की बुर्जी एवं सीढ़ियां निकली हैं। साथ ही बाउंड्रीवाल, पाइप लाइन आदि खोदाई के दौरान निकली। नगर आयुक्त ने बताया कि उक्त भूमि पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं देने के लिए उपयोग किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी अपर नगर आयुक्त, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र, कर प्रभारी, श्रीगोपाल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें