फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमवीडीए : छत के लिए जमीन की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान कराने वाले मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को स्वयं की छत के लिए जमीन की दरकार है। यह तलाश कई माह के बाद भी पूरी होती नजर नहीं आ रही है। अब उसकी नजर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी और सिंचाई विभाग के कब्जे में राजस्व विभाग की जमीन पर है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का वर्तमान कार्यालय भवन निरंतर कमजोर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में नए भवन के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मुख्य पोस्ट आफिस के निकट सरकारी और निजी भूमि का चयन कार्यालय भवन के लिए किया था। यह सरकारी भूमि पर्यटन निगम के स्वामित्व में है जबकि निजी भूमि सेना क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण प्राधिकरण को रास नहीं आई। अब प्राधिकरण की नजर मुख्य डाक घर के निकट अपर आगरा कैनाल से जुड़ी भूमि पर है। जिला प्रशासन ने ही इस भूमि को सिंचाई विभाग को उपयोग के लिए दिया था जो राजस्व विभाग की सम्पत्ति है। इसके अलावा अधिकारी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के केवीके आवासों के निकट खाली भूमि पर भी नजर बनाए हुए हैं।
गेस्ट हाउस के लिए मांगी जमीन
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नवीन गेस्ट हाउस के लिए वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की जमीन का प्रस्ताव दिया था। पूर्व में यह प्रस्ताव यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म हाउस की जमीन को लेकर था, इसके लिए यूनिवर्सिटी सहमत नहीं है। केंद्र सरकार की योजना के तहत इसी फार्म हाउस की जमीन के आधार पर केवीके का संचालन यूनिवर्सिटी के अधीन हो रहा है। ऐसे में ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब केवीके आवासीय कालोनी के निकट खाली जमीन देने का आग्रह यूनिवर्सिटी प्रशासन से किया है। इस पर सहमति बनती नजर आ रही है। जमीन को लेकर यह प्रक्रिया शासन के माध्यम से दोनों के बीच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें