फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुंबई में हेमा मालिनी के साथ अभिनेता धर्मेंद्र ने मनाया अपना 87वां जन्मदिन, ब्रजवासियों को भेजा संदेश

Fri, 09 Dec 2022 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हेमा मालिनी ने केक खिलाकर धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया। उन्होंने पति धर्मेंद्र के जन्मदिन की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। 
विज्ञापन
पति धर्मेंद्र को केक खिलातीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने गुरुवार को अपना 87वां जन्मदिन मुंबई में मनाया। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी एवं मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी रहीं। हेमा मालिनी ने केक खिलाकर धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया। सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के जन्मदिन की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। 

विज्ञापन


वहीं धर्मेंद्र ने मथुरा के लोगों के लिए संदेश भेजा है। वीडियो में जारी संदेश की शुरुआत उन्होंने राधे-राधे से की है। उन्होंने कहा कि मथुरा के लोगों ने मेरे जन्मदिन पर बहुत सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। मैं मथुरा के लोगों को बहुत प्यार करता हूं। आप स्वस्थ्य व खुश रहें, यह भगवान से प्रार्थना करता हूं।

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार के लिए वर्ष 2019 में मथुरा आ चुके हैं। यहां उन्होंने जाट बहुल इलाके में हेमा मालिनी के लिए सभा की थी। बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने अंदाज में जनता से वोट की अपील की थी। वह जब चुनाव प्रचार आए थे तो उनको देखने वालों की भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें