छाता कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की गोली लगने से चारों बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा की छाता कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने आझई रेलवे स्टेशन पर लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को बृहस्पतिवार रात गांव दद्दीगढ़ी के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 28 जनवरी की रात आझई रेलवे स्टेशन के पास से रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के वक्त कर्मी रकम एकत्र कर जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने बाइक के आगे कार लगा दी और कर्मी से बदमाश कैश से भरा बैग ले उड़े। बैग में करीब 24 हजार रुपये, आईडी प्रूफ व डेबिट कार्ड आदि रखे थे।
मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार रात विनीत (21), भूपेंद्र(21), नेहना (21) व हेमंत (22) निवासी ऊमरी थाना मगोर्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। लुटेरों के पास से 14400 रुपये, कागजात, बैग, पर्स, रेडियंट कैश कलेक्शन कंपनी की सील मुहर, 04 तमंचे , 8 कारतूस, लूट में प्रयुक्त वैन्यू कार बिना नंबर प्लेट बरामद की गई। इस दौरान सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।