फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हिंदू राष्ट्र बनाने में मुस्लिम भाई बहनों की भी भूमिका

विज्ञापन
मंच पर धीरेंद्र शास्त्री को दुलार करते रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
वृंदावन। 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चली हिंदू एकता पदयात्रा, जिसका उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना था, आज सफल होती दिखाई दी। भारतवर्ष से आए मुस्लिम भाई बहनों ने हिंदू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया।
विज्ञापन

वृंदावन में सनातन राष्ट्र सेना द्वारा मुस्लिम भाई बहनों को एकत्रित कर पदयात्रा में जोड़ा गया था। सनातन राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने एमआरसी आयुर्वेद स्थित प्रेस वार्ता में बताया कि उनके द्वारा 300 मुस्लिम भाई बहनों को पदयात्रा में जोड़ा गया, लेकिन दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा में अब तक हजारों मुस्लिम भाई बहन जुड़ चुके हैं और हिंदू राष्ट्र बनाने के समर्थन में आगे आ चुके हैं। इस दौरान एक गो भक्त फैज खान ने कहा कि हम सभी राष्ट्रवादी मुस्लिम, बाबा जी की इस मुहिम में दिल से चाहते हैं कि हमारा भारतवर्ष हिंदू राष्ट्र घोषित हो।
उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान ने कहा कि सारी मुस्लिम बहनें बाबा जी के साथ हैं। इमरोज आलम ने कहा कि वह अब सनातन में वापस आ चुके हैं। वह कट्टर पंथियों से परेशान हो चुके थे। अंत में डॉक्टर तपस्या शर्मा ने सभी मुस्लिम भाई बहनों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेना के उपाध्यक्ष हरीश बंसल, हिसार से आईं डॉ. अभी पांडे, कन्हैया, नंदकिशोर, निधि, वर्षा, रोशनी सहित अन्य सम्मिलित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें