फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर मारा और बरसा दी गोलियां

Mon, 19 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती संविदा स्वास्थ्य कर्मी रिंकू अभी भी दहशत में है। रविवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए गए रिंकू ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि शनिवार की रात एंबुलेंस से जब वे राजेश टोंटा को लेकर हाइवे से आ रहे थे तभी अचानक किसी ने गाड़ी पर पत्थर मारा। इससे एंबुलेंस का शीशा टूट गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता  तब तक तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं। घबराये डाक्टर अशोक कुमार एंबुलेंस में नीचे झुक गये। रिंकू ने  डाक्टर को हाथ से ने नीचे किया ऐसे में एक गोली रिंकू के हाथ में जा घुसी। इसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा। इधर चिकित्सकों की टीम ने रविवार दोपहर बाद रिंकू के हाथ में लगी गोली निकाल ली। इस ऑपरेशन में सर्जन डा.आरएस मौर्या, रमेश चंद्र, डा.अमिताभ पांडेय आदि रहे। वहीं चिकित्सक अशोक कुमार के पैरों में काफी भी चोट आई है।
विज्ञापन

इधर राजेश टोंटा के साले के राजकुमार का एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के अलावा कई जांचें कराई गयी। डॉक्टरों के अनुसार बगल में गोली लगी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.बीएम सिंह ने बताया राजकुमार का ऑपरेशन करने के के लिये वे इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें